अमरोहा, सितम्बर 24 -- गजरौला। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी स्लैब में छूट के बाद मंगलवार को सांसद कंवर सिंह तंवर ने इंदिरा चौक से बस्ती मार्ग तक व्यापारियों से संवाद किया। कहा कि सरकार ने 28 प्रतिशत वाले स्लैब को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया। 18 प्रतिशत वाले कई उत्पादों से जीएसटी घटाकर पांच प्रतिशत कर दी है। बीमा समेत रोजमर्रा की अनेकों वस्तुओं को जीएसटी फ्री किया है। पूर्ववर्ती सरकारों में अलग-अलग प्रदेश में 70 से 80 प्रतिशत कर लगता था लेकिन मौजूद सरकार ने जीएसटी लागू किया। अब जीएसटी-2 के तहत जीएसटी के 12 और 28 प्रतिशत के स्लैब को समाप्त करते हुए केवल 5 और 18 प्रतिशत के स्लैब को रखा गया है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह, युद्धवीर सिंह, महेंद्र सिंह प्रजापति, महेश प्रधान, डा.राजीव शुक्ल, डा.रविंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.