शामली, जनवरी 8 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने जीएसटी विभाग की सचल दल प्रणाली को पूर्णतया समाप्त कर प्रदेश के व्यापारियों को उत्पीड़न से राहत दिलाने की मांग एक बार फिर दोहराई है। इस संबंध में उन्होंने लखनऊ में तैनात जीएसटी विभाग के अपर आयुक्त धनंजय शुक्ला से व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया। घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि सचल दल के अधिकारी केवल अपना लक्ष्य पूरा करने के उद्देश्य से व्यापारियों व उद्यमियों की गाड़ियों को डिटेन कर रहे हैं और छोटी-छोटी त्रुटियों पर भारी टैक्स व पेनल्टी थोपकर उनका खुलेआम उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे न तो व्यापारियों को राहत मिल रही है और न ही विभाग को कोई विशेष लाभ हो रहा है। उन्होंने बताया कि गत सितंबर माह में भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.