बेगुसराय, अप्रैल 8 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजस्व (जीएसटी) के लक्ष्य 467.15 करोड़ के विरुद्ध कुल 470.41 करोड़ संग्रह जिले में किया गया। तेघड़ा अंचल ने अपने जीएसटी लक्ष्य 36.92 करोड़ के विरुद्ध 49.23 करोड़ संग्रह किया है। बेगूसराय अंचल ने एस-जीएसटी संग्रहण लक्ष्य 174 करोड़ के विरुद्ध 188.83 करोड़ का संग्रह किया है जो लक्ष्य का 109 प्रतिशत है।इस बात की जानकारी बेगूसराय अंचल के प्रभारी संयुक्त आयुक्त रौशन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में बेगूसराय अंचल द्वारा 391.72 करोड़ जीएसटी संग्रह की गयी थी। वहीं वर्ष 2023-24 में 470.41 करोड़ संग्रह की गयी। बेगूसराय अंचल द्वारा वित्तीय वर्ष में 20 प्रतिशत वृद्धि हासिल करते हुए राज्य में एस-जीएसटी संवृद्धि दर बिहार के कुल 59 अंचलों में सातवां स्थान प्राप...