एटा, सितम्बर 24 -- केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी दरों में की गई कटौती का सीधा और सकारात्मक असर जिले के इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल बाजार में देखने को मिल रहा है। अभी से लोग दीपावली का उत्सव मानकर बाइकों की खरीद कर रहे हैं। एक माह बाद यह बिक्री और भी अधिक बढ़ने की संभावना है। हर दिन 150 से अधिक बाइकें बिक रही है। जीएसटी में कटौती का सबसे बड़ा असर ऑटोमोबाइल बाजार में विशेषकर स्वदेशी बाइक कंपनियां जैसे हीरो, बजाज, टीवीएस आदि के शोरूमों पर दिखाई दे रहा है। कीमतों में आई गिरावट ने ग्राहकों की वर्षों से दबी खरीदारी की इच्छा को पंख दे दिए हैं। हर दिन औसतन 150 से 170 बाइकों की बिक्री हो रही है। यह संख्या सामान्य दिनों की बिक्री से काफी अधिक है, जो इस बात का प्रमाण है कि जीएसटी में कमी ने ग्राहकों के बजट को साध दिया है। कटौती का समय त्योहारी सीजन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.