लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। जीएसटी सुधार जागरूकता अभियान एवं जीएसटी बचत उत्सव के तहत गोला विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बक्शी का तालाब से योगेश शुक्ला और अध्यक्षता विधायक अमन गिरि ने की। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के सभी वर्गों के व्यापारियों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। विधायक अमन गिरि ने कहा कि नई जीएसटी व्यवस्था केवल आम जनता को राहत नहीं देती, बल्कि व्यापार, उद्योग और स्थानीय बाजारों को नई गति और विश्वास भी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और योगी सरकार द्वारा लागू की गई नीतियों के जमीनी प्रयासों से देश और प्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से अग्रसर हैं। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने इस पहल का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्र...