संभल, फरवरी 6 -- घास मंडी स्थित एक सर्राफा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर जीएसटी विभाग की छापेमारी करीब 20 घंटे तक चलने के बाद गुरुवार सुबह समाप्त हुई। लंबी कार्रवाई से नाराज सर्राफा व्यापारियों ने बाजार बंद कर बड़ा बाजार चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। बुधवार दोपहर करीब दो बजे जीएसटी विभाग की टीम ने एक सर्राफा व्यापारी के प्रतिष्ठान और आवास पर एक साथ कार्रवाई शुरू की थी। इस दौरान व्यापारी संगठनों ने विरोध जताते हुए सर्राफा बाजार बंद करा दिया। टीम की कार्रवाई रात भर चलती रही। देर रात मुरादाबाद से एक वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे टीम प्रतिष्ठान से रवाना हुई। कार्रवाई की अवधि और तरीके को लेकर व्यापारियों में रोष फैल गया। गुरुवार को सर्राफा बाजार पूरी तरह बंद रहा। व्यापारी बड़ा बाजार चौराहे पर एकत्र हुए ...