मुरादाबाद, मार्च 27 -- बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी के संदेह में गुरुवार रात राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने शहर में संचालित नामचीन रेस्टोरेंट पर छापा मारा। रेस्टोरेंट की लाजपतनगर, रामगंगा विहार और स्टेशन रोड स्थित ब्रांच पर छापेमारी की गई। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा के एडिशनल कमिश्नर आरए सेठ के नेतृत्व में विभाग के अधिकारी रेस्टोरेंट की तीनों ब्रांच पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। आरए सेठ ने बताया कि रेस्टोरेंट की तरफ से बिल्कुल भी जीएसटी नहीं चुकाए जाने का पता चलने के दृष्टिगत कार्रवाई शुरू की गई। गुरुवार देर रात तक विभाग की टीम रेस्टोरेंट की तीनों शाखाओं पर कागजात खंगालने में जुटी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.