संभल, जनवरी 22 -- जीएसटी चोरी के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए मुरादाबाद से आई जीएसटी एसआईबी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच) की टीम ने बुधवार को चन्दौसी शहर में एक साथ पांच स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह से देर रात तक चली, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। विभागीय सूत्रों के अनुसार, शहर में कुछ लोग सामूहिक रूप से बिल्डर, मेंथा और होटल व्यवसाय का संचालन कर रहे थे। जीएसटी विभाग को इन फर्मों के संबंध में डाटा एनालिसिस और गोपनीय सूचनाएं प्राप्त हुई थीं, जिनके आधार पर यह छापेमारी की गई। जीएसटी टीम ने एक जूता व्यवसायी के प्रतिष्ठान और उसके आवास, मझावली मिल के सामने स्थित एक होटल एवं मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, तथा एक मेंथा फार्म सहित कुल पांच स्थानों को जांच के दायरे में लिया। विभाग की अलग-अलग टीमें एक ही समय पर इन सभी स्थानों पर पहुंचीं और दस्त...