जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- जीएसटी घोटाले में गिरफ्तार धनबाद के व्यवसायी अवनीश जायसवाल की जमानत अर्जी गुरुवार को जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय के एडीजे-3 की अदालत ने रद्द कर दी। इससे पूर्व अवनीश जायसवाल की अर्जी जमशेदपुर आर्थिक अपराध न्यायालय से रद्द हुई थी। जीएसटी के अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार के अनुसार, अवनीश जायसवाल के खिलाफ करोड़ों रुपये के जीएसटी घोटाले के आरोप हैं। टीम ने गिरफ्तार कर घाघीडीह जेल भेजा है। मामले के एक अन्य आरोपी मो. फैजल खान की भी जमानत अर्जी पहले जमशेदपुर आर्थिक अपराध न्यायालय से रद्द हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.