जमशेदपुर, जून 19 -- जीएसटी घोटाले के दो आरोपियों विक्की भालोटिया एवं शिव कुमार देवड़ा की जमशेदपुर कोर्ट में पेशी होगी। इसके लिए जीएसटी के अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार की ओर से आर्थिक मामलों के न्यायाधीश की अदालत में अर्जी दी गई है, जिसमें 23 जून को सुनवाई होनी है। मालूम हो कि ईडी की टीम ने 8 मई को जुगसलाई समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद जुगसलाई के विक्की भालोटिया और कोलकाता निवासी शिव कुमार देवड़ा को 800 करोड़ से ज्यादा के जीएसटी घोटाला व अन्य आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं, ईडी की ओर से दस्तावेज, डिजिटल डाटा, बैंक खातों की जानकारी एवं संपत्तियों का रिकॉर्ड भी जब्त करने की सूचना है। विक्की भालोटिया और शिव कुमार देवड़ा अभी रांची जेल में है, जबकि जमशेदपुर की अदालत में दोनों के खिलाफ पहले से मामला लंबित है। इससे दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.