रांची, जून 17 -- रांची, संवाददाता। 800 करोड़ रुपए से अधिक के बहुचर्चित जीएसटी घोटाले के आरोप में जेल में बंद आरोपी कोलकाता कारोबारी अमित गुप्ता ने जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है। दाखिल याचिका पीएमएलए कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थी, लेकिन नहीं हो सकी। अदालत ने आगे की सुनवाई के लिए 28 जून की तारीख निर्धारित की है। मामले में मुख्य आरोपी कारोबारी विक्की भालोटिया उर्फ अमित अग्रवाल ने भी जमानत याचिका दाखिल की है, जिस पर सुनवाई लंबित है। फर्जी शेल कंपनियों के नाम पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का अवैध लाभ उठाकर बड़े पैमाने पर राजस्व चोरी मामले में शिवकुमार देवड़ा, जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी विक्की भालोटिया, कोलकाता के कारोबारी अमित गुप्ता और मोहित देवड़ा जेल में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.