रांची, जुलाई 10 -- रांची, संवददाता। 730 करोड़ रुपए से अधिक के जीएसटी घोटाला मामले में जेल में बंद कोलकाता कारोबारी मोहित देवड़ा को अभी जेल में रहना पड़ेगा। उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका पर गुरुवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश एसएन तिवारी की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के पश्चात अदालत ने याचिका खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने जमानत का विरोध करते हुए पक्ष रखते हुए कहा कि मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, जिसमें याचिकाकर्ता पर गंभीर आरोप है। वहीं, याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि वह निर्दोष है। दोनों की बहस सुनने के पश्चात अदालत ने याचिका खारिज कर दी। आरोपी ने 22 मई को जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है। ईडी ने उक्त घोटाले में उसे 10 मई को गिरफ्तार किया था, तब से वह जेल में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.