भदोही, जुलाई 24 -- ज्ञानपुर। जीएसटी की दर कम करने की मांग लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के लोगों ने पत्रक सौंपा। छापा के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप मढ़ा। मामले की निष्पक्षता से जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग द्वारा कुछ माह से व्यापारियों का बैंक खाता सीज किया जा रहा है। जीएसटी का ईमेल द्वारा नोटिस भेजा जा रहा है, जिसे व्यापारी देख नहीं पा रहे हैं। कई जिलों में सर्वे के नाम पर व्यापारियों का जीएसटी अधिकार अनैतिक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हाल ही में एटा जिले के जलेसर जो घंघरू व घंटा उद्योग के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यह एक कुटीर उद्योग है। वहां से संगठन को अधिकारियों द्वार...