बहराइच, मार्च 10 -- बहराइच, संवाददाता । देवीपाटन मंडल व्यापार कर विभाग की गठित एसआईबी टीम ने चौक बाजार के स्टील गंज तालाब स्थित पिंटू- मिंटू ज्वैलर्स के प्रतिष्ठान पर सोमवार दोपहर बाद छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गई।सोना-चांदी खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेजों को कब्जे में लेकर पूछताछ किया। तीन घंटे खंगालने में लगी हुई है। एसआईबी टीम की एक महिला समेत नौ सदस्यीय दल ने सोमवार को दोपहर बाद अचानक ज्वेलर्स के शो रूम पर दस्तक दिया। टीम के आते ही ज्वेलर्स समेत अन्य सराफा व दूसरे ट्रेड के बड़े व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापार कर की स्पेशल टीम के सदस्यों ने खरीद व बिक्री के दस्तावेजों को बारीकी से जांचा परखा। सोने - चांदी के स्टॉक का स्टॉक बुक व दस्तावेज से मिलान किया। छापेमारी देर रात तक चलने की संभावना है। टीम के छापेमारी का असर सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.