कानपुर, अक्टूबर 10 -- कानपुर। जीएसटी बचत उत्सव का कांग्रेसियों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। बूट पॉलिश कर उत्सव को झूठ का पुलिंदा बताया। गोविंदनगर बाजार में जुटे कार्यकर्ताओं को नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि जीएसटी बचत उत्सव महंगाई, बेरोजगारी से परेशान लोगों का मजाक बना रहा है। सरकार वोट चोरी से ध्यान भटकाने के लिए उत्सव का नाटक कर रही है। यह सिर्फ बड़े पूंजीपतियों के लिए है। भाजपा झूठे दावे करना बंद करे और आम जरूरतों की चीजों को सस्ता कर बचत का लाभ दे। हरप्रकाश अग्निहोत्री, रमाकांत शर्मा, धर्मेंद्र चौहान, विकास सक्सेना, सतीश सिंह, कमलाकांत तिवारी, संजय दीक्षित आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.