कुशीनगर, मार्च 24 -- पडरौना (कुशीनगर), निज संवाददाता। गोरखपुर के गीडा से तीन दिन पूर्व जीएसटी अधिकारी बन कर ट्रक चालक को कुशीनगर के कसया में बंधक बना कर 20 टन स्क्रैप माल गायब करने का मामला सामने आया है। रविवार को ट्रक चालक की तहरीर पर कसया पुलिस चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है। ट्रक चालक स्क्रैप माल सिवान बिहार से लेकर पंजाब जा रहा था। इस मामले की खुलासा के लिए सीओ कसया के नेतृत्व में चार टीमें लगी हुई हैं। इस घटना से ट्रक मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र निवासी ट्रक चालक प्रमोद यादव पुत्र किशुनदेव यादव ने रविवार की सुबह कुशीनगर के कसया पुलिस को सूचना दी कि ट्रक संख्या यूपी 51 एटी 3037 पर सिवान बिहार से माल (स्क्रैप 20 टन) लेकर पंजाब जा रहा था कि 19/20 मार्च की रात थाना गीडा जनपद गोरखपुर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.