सीतामढ़ी, फरवरी 15 -- शिवहर वाणिज्य कर कार्यालय द्वारा डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल जिले के सभी डीडीओ की बैठक आयोजित की गयी। सभी डीडीओ कटौतीकर्ता प्राधिकार को 2 प्रतिशत जीएसटी,व टीडीएस की कटौती कर उसे जमा करते हुए संबंधित विवरणी जीएसटीआर-7 ससमय दाखिल करने का निदेश दिया गया। विशेषकर सभी पंचायत सचिव, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा व सभी बीपीआरओ को निर्देश दिया गया। विवरणी दाखिल नहीं किये जाने पर बिहार माल व सेवा कर अधिनियम 2017 के अधीन कारवाई करने की बात कही गयी। मालुम हो कि पंचायत सचिव, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा एवं बीपीआरओ से संबंधित जीएसटीआर-7 की विवरणी तक 90 फीसदी से ज्यादा लंबित है। वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्ति की ओर है। सभी को निदेश दिया गया कि अद्यतन लंबित विवरणी अविलंब दाखिल करना सुनिश...