लखनऊ, फरवरी 9 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। महानगर इलाके में स्थित डोगारा कोठी अपार्टमेंट में रहने वाले जियोलॉजिलकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) से रिटायर डिप्टी कमिश्नर वंशीधर की सोमवार को एकाएक हालत बिगड़ गई। बेडरूम में वह अचेत मिले। दरवाजा न खुलने पर केयर टेकर की सूचना पर महानगर पुलिस पहुंची। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने उन्हें निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा के मुताबिक वंशीधर चौथे तल पर फ्लैट संख्या 405 में रहते हैं। उनके परिवारीजन शहर के बाहर रहते हैं। सुबह करीब 11 बजे नौकरानी पहुंची। फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक वह बेल बजाती रही कोई उत्तर न मिला न ही दरवाजा खुला। फोन भी नहीं रिसीव हुआ। इसके बाद करीब 12 बजे केयरटेकर पहुंचा। वह भी डोर बेल बजाता रहा। कोई उत्तर ...