रामगढ़, फरवरी 6 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रिवर साईड झा मेडिकल चौक के समीप सड़क पर स्थित एक अंडरग्राउंड नाला दुर्घटनाओं का सबब बन गया है। नाले का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे आए दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही है। चूंकि यह नाला मोड़ पर स्थित है, इसलिए बुधबाजार और गिद्दी की ओर से आने वाले वाहनों को दूर से नाले का क्षतिग्रस्त हिस्सा नहीं दिखता है। इसकी वजह से यहां जाम भी लगता है, जिससे राहगीरों के अलावा स्थानीय दुकानदार और लोगों को परेशानी होती है। शुक्रवार को एनसीओईए सीटू के प्रतिनिधिमंडल ने क्षतिग्रस्त नाले का निरीक्षण किया। मौके पर क्षेत्रीय सहायक सचिव संतोष यादव ने बताया कि नाले के बावत सीसीएल जीएम को लिखित जानकारी देते हुए रिपेयरिंग की मांग की गई है। इस पर उन्होने संज्ञान लेते हुए सिविल विभाग को आवश्यक दिशा-निर्...