सहारनपुर, फरवरी 18 -- छह मार्च को प्रस्तावित महाप्रबंधक (जीएम) के दौरे को लेकर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर तैयारियां जोरों पर हैं। स्टेशन परिसर को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर साफ-सफाई, मरम्मत और सौंदर्यकरण कार्य कराए जा रहे हैं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। स्टेशन के डिप्टी एसएस कार्यालय, पूछताछ केंद्र, वेटिंग रूम, क्रू लॉबी, कैरेज एवं वैगन कार्यालय और आरक्षण कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों में पैनलिंग एवं सौंदर्यकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। दीवारों की पुताई और रंगाई कर उन्हें नया रूप दिया जा रहा है, ताकि निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं बेहतर और सुव्यवस्थित दिखाई दें। प्लेटफॉर्म पर भी मरम्मत कार्य जारी है। टूटी टाइलों को बदला जा रहा है तथा आवश्यक स्थानों पर मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.