धनबाद, फरवरी 6 -- झरिया, प्रतिनिधि। कुसुंडा क्षेत्र की विश्वकर्मा परियोजना में जश्रसं के बैनर तले असंगठित मजदूरों का चल रहा आंदोलन बुधवार की देर रात कुसुंडा महाप्रबंधक के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। महाप्रबंधक ने असंगठित मजदूरों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। साथ ही कहा कि कर्मियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। विदित हो कि 24 जनवरी को कोयला चोरों ने हाजिरी घर पर हमला कर बीसीसीएल के दो कर्मियों को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था, जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है। उक्त मामले में धनसार पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बुधवार को सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में असंगठित मजदूरों ने विश्वकर्मा परियोजना का ट्रांसपोर्टिंग व लोडिंग कार्य ठप कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.