बगहा, मार्च 16 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। होलिका दहन व होली दौरान हुई दुर्घटनाओं व मारपीट के बढ़े मामलों के चलते जीएमसीएच के सर्जिकल वार्ड में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। इसके चलते एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती किया गया है। वहीं 27 मरीजों को फर्श पर लिटाना पड़ा है। अस्पताल प्रबंधक मो. शहनवाज ने बताया कि सर्जिल वार्ड में 30 बेड है,लेकिन होली पर्व के दौरान 88 मरीज भर्ती किए गए। इनमें से अधिकतर सड़क दुर्घटनाओं और मारपीट में घायल हुए हैं। बेड की कमी व अचानक मरीजों की बढ़ी संख्या के कारण इलाज में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों को राहत देने के लिए 45 मरीजों को ऑर्थोपेडिक वार्ड में शिफ्ट किया गया है। तीन गंभीर मरीजों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इसके बावजूद 25 मरीज वेटिंग में हैं। इनको अभी भी बेड नहीं मिल पाया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.