मुरादाबाद, जून 2 -- मानसून सिर पर है। नाले और नालियों से अतिक्रमण अभी तक पूरी तरह से हटाया नहीं जा सका है। जलभराव के लिए अतिक्रमण काफी हद तक जिम्मेदार है। सोमवार को नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर नोकझोंक के बीच भारी फोर्स की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शुरुआत गुरहट्टी से की गई। सड़क के दोनों ओर फुटपाथ को कब्जा मुक्त कराया गया। फुटपाथ पर रखे गए सामान को जब्त करने की कार्रवाई की गई। इसके बाद ताड़ीखाना होते हुए टीम जीएमडी रोड पहुंची। यहां स्मार्ट सिटी द्वारा सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। अतिक्रमण के कारण कार्य को बीच में रोकना पड़ रहा है। यहां पर लोहे के जाल के द्वारा नालों को कवर किया गया था। बुलडोजर द्वारा जाल को जब्त करने की कार्रवाई की गई। कुमार कुंज कालोनी का लोहे का गेट भी हटाया गया। निगम के प्रवर्तन दल और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.