हल्द्वानी, फरवरी 5 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। जीएनजी क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित अंडर-19 बालक वर्ग जिला क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल में कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी ने जीएनजी को तीन विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में गुरुवार को कोल्ट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। जीएनजी की टीम 235 रन पर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से प्रतीक तिवारी ने 96, कुशाग्र कोरंगा ने 46, उपेन राजपूत ने 37 और गौरव जोशी ने 25 रन बनाए। कोल्ट्स के राहुल नौलिया ने तीन विकेट झटके, जबकि प्रांजल रैकवाल, कार्तिक जोशी, देवानंद जोशी और वंश रावत ने एक-एक विकेट लिया। कोल्ट्स ने सात विकेट खोकर 239 रन बना लिए। प्रांजल रैकवाल ने 68, देवानंद जोशी ने 45, दिवजोत कोहली और शशांक दुम्का ने 36-36 रन की पारियां खेलीं। जीएनजी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.