खगडि़या, सितम्बर 9 -- गोगरी, एक संवाददाता। गोगरी प्रखंड के बोरना पंचायत के जीआर राशि नही मिलने पर गुस्साए सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने प्रखंड कार्यालय का घेराव कर जीआर की राशि का जल्द भुगतान करने का अपनी आवाज बुलंद की। सोमवार को प्रखंड कार्यालय में जीआर राशि से वंचित सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने पहुंचकर कार्यालय का घेराव किया और जीआर राशि का जल्द भुगतान करने की मांग की। बताया गया कि बोरना पंचायत के विभिन्न वार्डो में तीन सौ से अधिक बाढ़ पीड़ितों जीआर राशि का भुगतान नही किया गया है। जबकि पोर्टल पर अपलोड है फिर भी राशि का भुगतान नही किया गया है। गोगरी सीओ दीपक कुमार ने बाढ़ पीड़ितों को जीआर राशि जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया। फोटो: 9 कैप्शन: सोमवार को गोगरी प्रखंड कार्यालय का घेराव करते जीआर राशि से वंचित बाढ़ पीड़ित। बॉक्स: छूटे हुए बाढ़ पीड़ितों को जीआर राश...