कटिहार, अक्टूबर 9 -- मनिहारी, निस दिलारपुर पंचायत में बाढ़ पीड़ितों को पानी उतरने के बाद भी कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को वार्ड 14,15 तथा 16 के दो दर्जन से अधिक बाढ़ पीड़ित महिला पंसस कुंदन पासवान तथा संजय मंडल के नेतृत्व मे अंचल कार्यालय पहुंच कर अपना दुख दर्द बताया। बाढ़ पीड़ित मानो देवी,साखो देवी,सीमा,सुलेखा देवी,गीता देवी ,अनीता देवी,सुषमा देवी,पिंकी,सकुंतला, किरण,ललित,पिंकी,अंजली, कुंती,सेवक परिहार,सिल्पी, फुल कुमारी, उर्मिला,रूदल, नंदकुमार, शिला देवी पुतुल तथा जिछु परिहार आदि ने बताया कि वार्ड सदस्यों ने बाढ़ से पूर्व सभी कागजात लिया तथा जीआर राशि मिलने की बात कही। पंचायत मे जब बाढ़ पिड़ितो को जीआर की राशि मिला तो वार्ड सदस्य ने कहा की कुछ लोगो का नाम रिजेक्ट सूची मे आ गया है । बहुत जल्द सुधार कराकर सभी को जीआ...