भागलपुर, सितम्बर 12 -- कहलगांव प्रखंड के भोलसर पंचायत के बाढ़ पीड़ित ने जीआर राशि की मांग को लेकर पूर्व घोषणा के अनुसार गुरुवार की सुबह पकड़तल्ला गांव के समीप एनएच 80 को जाम कर दिया। भोलसर पंचायत के वार्ड नंबर एक से लेकर छह तक के सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीण बाढ़ पीड़ित जुट गए। जाम सुबह के नौ बजे से प्रारंभ होकर दिन के एक बजे तक चला। जाम में दोनों तरफ से सैकड़ों वाहनों की कतार लगी रही। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन और रसलपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह के समझाने और आश्वासन दिए जाने के बाद बाढ़ पीड़ित ने जाम समाप्त किया। बाढ़ पीड़ितों का कहना था कि जीआर वितरण में भेदभाव किया गया है। बुधवार को हमलोग अंचल कार्यालय का घेराव कर रहे थे। जिस पर अंचलाधिकारी सुप्रिया ने बाढ़ पीड़ितों के साथ दुर्व्यवहार किया। इसके विरोध में हमलोगों के द्वारा आवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.