भागलपुर, सितम्बर 10 -- बाढ़ पीड़ितों ने जीआर वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रखंड और अंचल कार्यालय का घेराव किया। प्रशस्तडीह, घोघा, कोदवार और जानीडीह पंचायत के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने अंचल सह प्रखंड कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया और सीओ के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि वास्तविक बाढ़ पीड़ितों के नाम सूची में शामिल नहीं किए गए। प्रशस्तडीह पंचायत के मुखिया अतुल पांडे ने बताया कि अंचल प्रशासन की लापरवाही के कारण कई वास्तविक बाढ़ पीड़ितों को जीआर राशि नहीं मिली है। पुनः सर्वेक्षण के बाद जांच टीम ने रिपोर्ट भेजी, लेकिन सूचीबद्ध होने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ। प्रदर्शन में राजमुनि दास, वीरेंद्र दास, कैलाश दास, संजय रविदास सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे। बाढ़ पीड़ित घंटों प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर डटे रह...