बस्ती, फरवरी 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। रेलवे स्टेशन बस्ती की सुरक्षा व्यवस्था जल्द ही बढ़ने जा रही है। स्टॉफ की कमी से जूझ रहे जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) बस्ती में पुलिस विभाग से 36 पुलिस कर्मियों को संबद्ध किया जा रहा है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने मुख्यालय से मिले आदेश के क्रम में तीन दरोगा, तीन हेड कांस्टेबल, तीन महिला कांस्टेबल और 27 पुरुष कांस्टेबल जीआरपी से एक वर्ष के लिए संबद्ध किया जा रहा है। जिला मुख्यालय से संबद्ध किए जाने वाले पुलिस कर्मियों को रिलीव कर दिया गया है। उन्हें जीआरपी में अपनी आमद दर्ज करानी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...