चंदौली, फरवरी 4 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू राजकीय पुलिस के क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली ट्रेनों या प्लेटफार्म से चोरी या गुम हुए 120 मोबाइल को जीआरपी ने बुधवार को पीड़ित यात्रियों को सौंपा। जिसकी अनुमानित कीमत 30 लाख बताई जा रही है। इस दौरान मोबाइल मिलने पर यात्री गदगद नजर आए। इसमें जीआरपी की टीम मोबाइल बरामद करने के लिए गैर प्रांत में छापेमारी कर चुकी है। पीडीडीयू जंक्शन से प्रतिदिन 150 मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन होता है। जिसमें लगभग एक लाख यात्री गुजरते है। इसके अलावा 25 से 30 हजार यात्री प्रतिदिन पीडीडीयू जंक्शन से आवागमन करते है। इस दौरान आएदिन यात्रियों की मोबाइल चोरी या गुम हो जाता है। इस क्रम में पीडीडीयू जंक्शन से दिलदानगर और सैयदराजा तक जीआरपी क्षेत्राधिकार में मोबाइल चोरी होने पर मुकदमा दर्ज होता है। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.