गाज़ियाबाद, फरवरी 18 -- - पिछले तीन माह के अंदर गाजियाबाद स्टेशन व ट्रेन के अंदर लोगों की ही लापरवाही से फोन गुम हुए थे - बुधवार को प्रेस वार्ता कर 122 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किया,लोगों ने जीआरपी का धन्यवाद किया गाजियाबाद, संवाददाता। जीआरपी ने गुमशुदगी के 122 मोबाइल फोन को बरामद कर बुधवार को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया। ये सभी मोबाइल फोन पिछले तीन माह में गाजियाबाद स्टेशन व ट्रेन के अंदर लोगों की ही लापरवाही से गुम हो गए थे। अपने मोबाइल फोन को पाकर लोगों के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी। इस दौरान लोगों ने भावुक होकर जीआरपी का आभार जताया। पिछले तीन माह में गाजियाबाद स्टेशन परिसर व ट्रेन के अंदर यात्रियों की लापरवाही के कारण 122 मोबाइल फोन गुम हुए थे। इसके बाद लोगों ने जीआरपी थाने में मोबाइल फोन की गुमशुदगी की रिपोर...