संभल, जनवरी 8 -- राजस्थान के जोधपुर से एक किशोर ट्रेन में बैठकर यहां आ गया । जानकारी होने पर जीआरपी उसे थाने ले आई । आवश्यक कार्रवाई के बाद किशोर को बहजोई स्थित चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। थाना जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अजीत प्रताप सिहं ने बताया कि 5 जनवरी को थाना स्थानीय की एमडीटी पर इवेन्ट के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक अंजान बच्चा ट्रेन के अन्दर आ गया है। जिसका नाम अनीश है। सूचना मिलने पर रात्रिधिकारी/बाल कल्याण अधिकारी उपनिरीक्षक नीरज कुमार मातोंड़कर एवं आरक्षी करन यादव ट्रेन रेलवे स्टेशन चन्दौसी आने पर किशोर को ट्रेन से उतारकर महिला हेल्प ले आए । भूखा होने पर उसे रवाना खिलाया गया। पूछताछ के दौरान किशोर ने अपना नाम अनिश पुत्र शेर मौहम्मद निवासी राजीव गांधी कालोनी, पाल लिंक रोड जोधपुर राजस्थान बताया । किशोर के पास से उसका आधार ...