हरिद्वार, फरवरी 10 -- जीआरपी के हर थाने की महिला हेल्पडेस्क पर 24 घंटे कम से कम एक महिलाकर्मी की तैनाती अनिवार्य होगी। मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी-जीआरपी अरुणा भारती ने महिला अपराधों की त्वरित सुनवाई और कार्रवाई के लिए यह निर्देश दिए। जीआरपी सभागार में इस गोष्ठी की शुरुआत पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल ओपिन कुमार को जनवरी में सराहनीय कार्य के लिए 'एम्प्लॉई ऑफ द मंथ' अवॉर्ड देकर हुई। इसके बाद एसपी-जीआरपी ने सभी थाना प्रभारियों को सचेत ऐप के अधिक से अधिक प्रचार, कार्मिकों का मासिक सम्मेलन कराकर उनकी समस्याओं का समाधान और ऑपरेशन-स्माइल में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनडीपीएस मामलों में नई गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई, जब्त वाहनों की नीलामी प्रक्रिया और वर्ष 2025 की लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.