बुलंदशहर, फरवरी 19 -- जीआरपी और आरपीएफ ने चलाया चेकिंग अभियान, वसूला 91510 का जुर्माना खुर्जा। खुर्जा जंक्शन जीआरपी प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि बुधवार को सोमना स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट शिवांक सिंह के नेतृत्व और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन के मार्गदर्शन में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें छह ट्रेनों में बिना टिकट के सफर कर रहे यात्रियों से जुर्माना लिया गया। बिना टिकट के 139 और बिना बुकिंग के सामान लेकर जा रहे दो यात्रियों पर कार्रवाई की गई। 91,510 रुपये जुर्माना वसूले गए। यह कार्रवाई सोमना स्टेशन की गई। इस दौरान टिकट लेकर सफर करने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.