कोडरमा, फरवरी 14 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा चंदरोंडीह में स्थापित जेंडर रिसोर्स सेंटर (जीआरसी) के उद्घाटन एवं संचालन संबंधी बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के उप विकास आयुक्त रवि जैन एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस प्रकाश रंजन (कोडरमा) ने की, जबकि संचालन व संयोजन जेएसएलपीएस की प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक शिखा वर्मा ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि जेंडर रिसोर्स सेंटर महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सार्थक पहल है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र न केवल पीड़ितों को कानूनी एवं सामाजिक सहयोग प्रद...