हरदोई, जनवरी 25 -- हरदोई। जीआईसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह का लाइव प्रसारण छात्रों को दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान जिन छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति भेजी गई, उन्हें विद्यालय के नोडल शिक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रधानाचार्य श्याम नारायण यादव ने बताया कि जिन बच्चों की छात्रवृत्ति इस राउंड में नहीं आई, उनकी राशि अगले राउंड में भेज दी जाएगी। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक राजीव शुक्ला, माधव मिश्रा और नेमीचंद उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...