आगरा, अप्रैल 5 -- आगरा। राजकीय इंटर कॉलेज में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विश्वप्रताप सिंह ने किया। सेवानिवृत्त होने वाले प्रधानाध्यापक कैप्टन डॉ. जनक सिंह, विशम्भर दयाल पाराशर तथा राजेन्द्र सिंह कुशवाह का स्वागत राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मानवेन्द्र सिंह द्वारा किया। सेवानिवृत्त होने वाले प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों के साथ बिताए पलों को साथियों ने स्मरण किया। संचालन डॉ. राजेन्द्र सिंह चौहान, योगिता सिंह ने किया। इस मौके पर सुजीत कुमार, नीतू सिंह, अनिरूद्ध यादव, जयपाल सिंह, कुसुम दिवाकर, अशोक कुमार बघेल, आनंद वीर सिंह, उदयभान सिंह, सुशील जैन, अगम प्रताप सत्संगी, डॉ. संजीव यादव, प्रभाकर गिरि, चन्द्रवीर सिंह, हिना चंचल, मीता वर्मा एवं रागिनी जैन मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्...