अमरोहा, सितम्बर 22 -- सेवा पखवाड़ा के तहत राजकीय मिनी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, कृतित्व, न्यू इंडिया @ 2047 और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर आधारित 15 दिवसीय प्रदर्शनी लगी है। सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर अब तक के जीवन संघर्षों व उपलब्धियों के साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। डीआईओ दानिश ने प्रदर्शनी को प्रेरणादायी व ज्ञानवर्धक बताया। कहा कि प्रदर्शनी आमजन के लिए दो अक्तूबर तक प्रतिदिन खुली रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.