पिथौरागढ़, जुलाई 26 -- गंगोलीहाट के जीआईसी चहज में शनिवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानचार्य चंद्रकला जोशी ने किया। संचालन प्रदीप डोरियाल ने किया। छात्र -छात्राओं को कारगिल की लड़ाई और वीर जवानों के अदम्य साहस के बारे में बताया एवं छात्र -छात्राओं ने वाद विवाद देश भक्ति गीत में प्रतिभाग किया और निबंध प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान निकले छात्र -छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक ललित बिष्ट, अमित गहतोड़ी, सलूजा, माहेश्वरी, ऋचा जोशी, लक्ष्मी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.