आगरा, जनवरी 15 -- पचकुइयां-जीआईसी मार्ग पर बुधवार को दिनदहाड़े एक छात्रा के साथ छिनैती की घटना हुई। बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़िता ने खुद एक दुकान से सीसीटीवी फुटेज निकाले। उन्हें लेकर परिजनों के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने तहरीर ले ली मगर तत्काल मुकदमा नहीं लिखा। घटना दोपहर करीब पौने दो बजे की है। मुकुंद नगर निवासी युवती आगरा कॉलेज में बीएससी की छात्रा है। ऑटो से पचकुइयां चौराहे तक आई। वहां से पैदल शाहगंज जा रही थी। जीआईसी के निकट वारदात हुई। बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गए। छात्रा सहम गई। शोर मचाया मगर कोई नतीजा नहीं निकला। बदमाश भाग गए। पीड़िता ने जैसे-तैसे घरवालों से संपर्क किया। सीसीटीवी फुटेज जुटाए। थाने पहुंचे। पुलिस को फुटेज दिए। तहरीर दी। पुलिस ने घटना स्थल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.