चम्पावत, दिसम्बर 24 -- लोहाघाट। गुमदेश क्षेत्र के जीआईसी किमतोली में न्याय पंचायत स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियन शिप ट्राफी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य मुरली मनोहर की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान ठाटा मोहित पाठक ने किया। विशिष्ट अतिथि देवेंद्र सिंह अधिकारी रहे। कार्यक्रम समन्वयक आशा राय ने बताया कि बालक वर्ग के 100मीटर की दौड़ में गौरव विश्वकर्मा,200 मीटर विकास कुमार,400मीटर गौरव विश्वकर्मा,1500मीटर ललित कुमार,लंबी कूद में नमन टम्टा, ऊंची कूद में ललित कुमार,गोला क्षेपण हिमांशु जोशी,चक्का क्षेपण में हिमांशु जोशी पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 800मीटर की दौड़ में प्रियांशी मेहरा, लंबी कूद में भूमिका रावत,गोला क्षेपण में हीरा बोहरा, ऊंची कूद में भूमिका रावत पहले स्थान पर रहे। संचालन संतोष सिंह ने किया। निर्णायक भगत सिंह...