सहारनपुर, जून 28 -- सहारनपुर नगर निगम द्वारा गृहकर और जलकर के लिए कराए गए जीआईएस सर्वे का विरोध जारी है। शुक्रवार को पार्षदों के एक अन्य दल ने काली पट्टी बांधकर नगर निगम में प्रदर्शन किया और जीआईएस सर्वे को निरस्त करने की मांग की। दरअसल नगर निगम द्वारा जीआईएस सर्वे के अंतर्गत गृहकर-जलकर को कई गुना बढ़ा दिया है। जिसके चलते नगरवासी नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं। जीआईएस सर्वे के विरोध में शुक्रवार को सैकड़ों लोगों ने पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मंसूर बदर के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नगर के साथ-साथ नगर निगम में शामिल 32 गांवों के लोग शामिल हुए और धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि पहले ही 12.5% गृहकर व जलकर बढ़ा दिया गया है, ऐसे में जीआईएस सर्वे का औचित्य क्या है? पार्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.