सहारनपुर, जून 21 -- सहारनपुर। जीआईएस सर्वे के आधार पर हाउस टैक्स कई गुना बढ़ा दिया गया है। शहरवासियों को नगर निगम के बढ़े टैक्स के नोटिस मिलने शुरु हो गए हैं। जिसके विरोध में बड़ी संख्या में लोग नगर निगम में आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार करीब 250 से 300 लोग रोजाना आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। परेशान लोग पार्षदों से इस संबंध में आवाज उठाने की मांग कर रहे हैं। पार्षदों के एक दल ने जीआईएस सर्वे के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है। नगर निगम में बड़ी संख्या में लोग समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। सबकी एक ही समस्या है कि गृहकर को कई गुना बढ़ा दिया गया है। परेशान लोग नोटिस के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। शुक्रवार को सपा विधानसभा प्रभारी व पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा और बसपा पार्षद नितिन जाटव कई आपत्तियों के साथ नगर निगम पहुंचे। अभिषेक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.