संवाद सूत्र, अप्रैल 18 -- बिहार के दरभंगा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक युवक की दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजन डीएमसीएच पहुंचकर उसे अपने अपहृत पुत्र भोला कुमार राम के रुप में पहचान कर चुके थे। एक मार्च को मृतक का दाह संस्कार भी परिजन ने कर दिया । वहीं युवक गुरुवार को जिंदा मिला। युवक अपने भाई के साथ एससी एसटी के एक्सक्लूसिव जज शैलेंद्र कुमार 1 के सामने हाजिर होकर खुद को जीवित बताया। इसके बाद युवक को बयान के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष भिजवाया गया। न्यायालय में हाजिर होने वाले युवक के मब्बी थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी जगदेव राम के पुत्र भोला कुमार राम है। वह अपने भाई धीरज कुमार राम एवं वकील मुकेश कुमार के साथ न्यायालय पहुंचा था। वकील मुकेश कुमार के अनुसार भोला को कुछ लोगों ने नेपाल में रखा था । वहीं से व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.