घाटशिला, अक्टूबर 13 -- घाटशिला, संवाददाता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि जिस राज्य में डीएम तक अधिकारी और कर्मचारी से रिश्वत लेते हों, उस राज्य की जनता का भला नहीं हो सकता है। राज्य में लूट-खसोट और भ्रष्टाचारियों की सरकार चल रही है। झारखंड को बचाना है तो भाजपा को घाटशिला सीट से जीताना होगा। भले इस सीट के परिणाम का सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़े, पर घाटशिला सीट सरकार की नींव को हिला देगी। वह रविवार को पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांधा प्रखंड के हतियापाटा हाट मैदान व जादूगोड़ा के राखा मैदान में भाजपा के बूथ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि झामुमो और कांग्रेस की सरकार के कारण आदिवासियों एवं सनातनियों की जनसंख्या 6 से 8 प्रतिशत तक कम हुई है, जबकि एक विशेष समुदाय की जनस...