अलीगढ़, फरवरी 21 -- जट्टारी, संवाददाता। कस्बा की एक महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म जैसा गंभीर आरोप लगाने के बाद उसी के साथ रहने की जिद पर अड़े रहने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के पति व पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद भी महिला अपनी बात पर अड़ी रही। कस्बा निवासी महिला के पति ने टप्पल थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी एक युवक पर पत्नी के साथ नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने जैसे गम्भीर आरोप लगाते हुए थाने पर शिकायती पत्र दिया। जिसको लेकर शुक्रवार को महिला का पति व महिला चौकी पहुंचे तथा आरोपित युवक को भी वहां बुला लिया तथा दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन महिला पति को छोड़ युवक के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। यह मामला काफी देर तक चौकी में चलता रहा लेकिन कोई भी निष्कर्ष नहीं निकल सका। चौकी इं...