हापुड़, जनवरी 5 -- हरे कृष्ण संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में एक विराट एवं आध्यात्मिक चेतना से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता डा.आराधना बाजपेई ने की, जबकि मंच का संचालन अनिल बाजपेई द्वारा किया गया। शुभारंभ भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अध्यक्ष केसी पांडेय ने कहा कि साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की आत्मा का दर्पण है। संस्था सचिव अर्चना कंसल ने कहा कि कवि सम्मेलन जैसे आयोजन समाज को जोड़ने वाली वह कड़ी हैं, जो व्यक्ति को व्यक्ति से, मन को मन से और आत्मा को संस्कृति से जोड़ती हैं। संस्था भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक एवं साहित्यिक आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी। कोषाध्यक्ष पूनम गुप्ता और सह कोषाध्...