चंडीगढ़, जून 17 -- हरियाणा में कांग्रेस ने युवा कांग्रेस की नई प्रदेश और जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया है। इस कार्यकारिणी की जो लिस्ट कांग्रेस ने जारी की है, उसकी अब हर तरफ किरकिरी हो रही है। दरअसल, इस लिस्ट में रोहतक से कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का नाम बतौर प्रदेश सचिव दिखाया गया है, जबकि उसकी हत्या तीन महीने पहले ही एक मार्च 2025 को हो चुकी है। हिमानी की मौत कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के दौरान हुई है। यह सारी प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है। हिमानी कांग्रेस पार्टी की एक एक्टिव कार्यकर्ता थी। उन्होंने संगठन चुनाव के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था और ऑनलाइन वोटिंग प्रक्रिया से उसे इस पद के लिए चुना गया है लेकिन ये लिस्ट अब प्रकाशित हुई है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि अपनी जिस कार्यकर्ता की हत्या पर बवाल मचा था, क्...