पूर्णिया, मई 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया में जिस मकान में दम्पत्ति कटिहार से किराया पर रहने आए थे, वहीं से कैश सहित 12 कीमती लैपटॉप उड़ा लिए। पुलिस ने चुराए गए सभी लैपटाप एवं तीन हजार कैश के साथ शातिर दम्पत्ति को गिरफ्तार कर लिया। मामला सहायक खजांची थाना के महबूब खां टोला का है। आरोपी की पहचान कटिहार जिलान्तर्गत मनिहारी थाना के कुमारीपुर निवासी सत्यम कुमार सिंह एवं उसकी पत्नी सुहानी सिंह के रूप में हुई है। सहायक खजांची थाना परिसर मे प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए साइबर डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि 17 मई को केस दर्ज करते हुए पुलिस अनुसंधान में जुटी थी। जिसके बाद पुलिस को सफलता मिली है। -दस दिनों से किराए पर रह रहे थे दम्पत्ति:- -बताया जा रहा है कि दम्पत्ति पिछले दस दिनों से किराए पर रहे थे। वहीं पर एनजीओ कर्मी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.