नई दिल्ली, फरवरी 10 -- राजपाल यादव इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। चेक बाउंस मामले में एक्टर को जेल की हवा खानी पड़ रही है। लेकिन राजपाल को फिल्मों में देखने और पसंद करने वाले कई लोग इस मामले से अनजान। एक्टर को चेक बाउंस मामले में जेल जाना पड़ा है। लेकिन आखिर ये पूरा मामला क्या है और कैसे शुरू हुआ इस बारे में थोड़ा समझते हैं। राजपाल यादव फिल्मों में एक्टिंग से अपनी अलग पहचान बना चुके थे। उनके फिल्मी किरदार ऑडियंस में मशहूर हो रहे थे। इस बीच एक्टर ने फिल्म बनाने की प्लानिंग और यहीं से ये मामला शुरू हुआ।इस फिल्म में डूब गए राजपाल यादव के पैसे दरअसल राजपाल यादव डायरेक्शन और प्रोडक्शन में भी किस्मत अजमाना चाहते थे। उन्होंने साल 2010 में फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी से 5 करोड़ रुपए का कर्जा...